HomeBreaking Newsअमृतसर एयरपोर्ट पर करीब 2.58 करोड़ रुपये का सोना जब्त, जांच में...

अमृतसर एयरपोर्ट पर करीब 2.58 करोड़ रुपये का सोना जब्त, जांच में जुटा कस्टम विभाग

अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने कुआलालंपुर जाने वाली फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका, जिसके बाद जांच में भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-119 से यात्रा कर रहे यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कस्टम अधिकारियों ने उसकी गहन तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से 24 कैरेट सोना बरामद किया गया, जिसे बेहद चतुराई से छिपाया गया था।

बिस्किट के रूप में छिपाया था सोना

कस्टम विभाग के अनुसार, जब्त किया गया सोना कड़े और गोल्ड बिस्किट के रूप में मिला। कुल बरामदगी 1 किलो 676 ग्राम बताई गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.58 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे सोने को कस्टम एक्ट के तहत जब्त कर लिया और आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया।

तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

कस्टम विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बरामद सोना कहां से लाया गया था और इसे आगे किस तक पहुंचाया जाना था। शुरुआती जांच में मामला अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए सोने की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। इसी वजह से एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा और निगरानी को पहले से ज्यादा सख्त किया गया है।

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस मामले में तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क और अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

Read More

CCTV में कैद खौफनाक मंजर, ज्वेलरी शॉप में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, कर्मचारी ICU में!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments