HomeBreaking NewsCM पद की शपथ नहीं ले पाए थलापति विजय, परेशान समर्थक ने...

CM पद की शपथ नहीं ले पाए थलापति विजय, परेशान समर्थक ने आत्मदाह करने की कोशिश की

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी सरकार गठन की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। टीवीके (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पूर्ण बहुमत से कुछ सीटें दूर होने के कारण सत्ता गठन की प्रक्रिया अटक गई है। अभी तक किसी अन्य दल की ओर से स्पष्ट समर्थन नहीं मिलने से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। इसी वजह से शनिवार को संभावित तौर पर होने वाला थलपति विजय का शपथ ग्रहण फिलहाल टाल दिया गया है। सरकार गठन में हो रही देरी के चलते पार्टी समर्थकों में निराशा और नाराजगी भी दिखाई देने लगी है।

विजय के समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश की

राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच टीवीके प्रमुख विजय के एक समर्थक द्वारा आत्मदाह की कोशिश किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 40 वर्षीय इसक्कियप्पन ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से बेहद भावुक और परेशान थे।

राजनीतिक माहौल को लेकर बढ़ी चिंता

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदराराजन ने स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग नई सरकार को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और सभी स्थिर सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए राजनीतिक दल सरकार गठन के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं चिंता का विषय बन रही हैं।

सरकार गठन पर बनी हुई है नजर

तमिलनाडु में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि TVK बहुमत के लिए जरूरी समर्थन कैसे जुटाती है। राजनीतिक हलकों में लगातार बातचीत और समीकरणों पर चर्चा जारी है, लेकिन फिलहाल सरकार गठन को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

Read More

रोज सुबह गटगट पी जाएं लाल-लाल चुकंदर का जूस, फायदे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments