HomeBreaking Newsबंगाल रूट पर रेल सेवा प्रभावित, 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई...

बंगाल रूट पर रेल सेवा प्रभावित, 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय में बदलाव, देखें नया शेड्यूल…

आसनसोल मंडल(Bengal) के सीतारामपुर-झाझा रेलखंड में मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 10 से 17 मई तक रेल परिचालन पर असर पड़ेगा। इस अवधि में ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है जबकि कुछ सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।

ट्रेनों में बदलाव की पूरी सूची

1. मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द

  • 63545/63546 अंडाल-जसीडीह-अंडाल: 10, 14, 15, 17 मई को रद्द

  • 63547/63548 जसीडीह-बांका-जसीध-जसीडीह: 10, 14, 15, 17 मई को रद्द

  • 63561 आसनसोल-जसीध मेमू पैसेंजर: 10 और 17 मई को रद्द

  • 63565/63566 जसीध-झाझा-जसीध: 10 और 17 मई को रद्द

  • 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल: 10 और 17 मई को रद्द

  • 63298 झाझा-देवघर: 17 मई को रद्द

  • 63518, 63513, 63515, 63522 (बर्द्धमान-आसनसोल रूट): 17 मई को रद्द

2. आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

  • 63509 बर्द्धमान-झाझा: आसनसोल तक सीमित (आसनसोल–झाझा सेक्शन रद्द)

  • 63510 झाझा-बर्द्धमान: आसनसोल से शुरू (झाझा–आसनसोल सेक्शन रद्द)

  • 63209 देवघर-पटना: झाझा से आगे रद्द

  • 63572 मोकामा-जसीध: झाझा पर समाप्त (आगे रद्द)

  • 63573 जसीध-किउल: झाझा से शुरू (पिछला हिस्सा रद्द)

3. एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव

  • हावड़ा-देहरादून कुंभा एक्सप्रेस: 14 मई को 45 मिनट, 16 मई को 1 घंटे से अधिक देरी

  • कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस: 14 मई को विलंब

  • हावड़ा-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस: 16 मई को विलंब

  • अकाल तख्त एक्सप्रेस: 10 और 17 मई को 3 घंटे से अधिक देरी

  • झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 2-3 घंटे तक देरी

  • पूर्वा एक्सप्रेस: 2-4 घंटे तक देरी

  • वंदे भारत एक्सप्रेस (हावड़ा-पटना व पटना-हावड़ा): 2 से 3.5 घंटे तक देरी

  • देवघर-वाराणसी वंदे भारत: लगभग 1 घंटे से अधिक देरी

  • अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में 1 से 6 घंटे तक का बदलाव

यात्रियों के लिए सलाह

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि जरूर कर लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : CM पद की शपथ नहीं ले पाए थलापति विजय, परेशान समर्थक ने आत्मदाह करने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments