HomeBreaking Newsतरनतारन पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी...

तरनतारन पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से आठ अवैध विदेशी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के तार पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े हैं और मामले की जांच जारी है।

खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व और फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीम ने इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि चुसलवार गांव के रहने वाले जसकरण सिंह उर्फ करण और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कथित तौर पर पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे।

बैग से मिले हथियार

पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान बसारके गांव के पास मोटरसाइकिल नंबर PB02 CT-2293 पर सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके किट बैग से कुल आठ अवैध विदेशी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन हथियारों को आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे। इस मामले में तरनतारन पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला संख्या 189, दिनांक 14 जुलाई 2026 को दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Read More

पुरी रथ यात्रा के पहले दिन भगदड़ जैसी स्थिति, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग हुए घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments