HomeBreaking Newsपुरी रथ यात्रा के पहले दिन भगदड़ जैसी स्थिति, एक व्यक्ति की...

पुरी रथ यात्रा के पहले दिन भगदड़ जैसी स्थिति, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग हुए घायल

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अफरा-तफरी में एक व्यक्ति के मौत होने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, प्रशासन ने मृतक की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

‘पहांडी’ रस्म के दौरान बिगड़े हालात

जानकारी के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियों को मंदिर से रथों तक लाने की पारंपरिक ‘पहांडी’ रस्म के दौरान ग्रैंड रोड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मार्केट चौक और मरीचि कोर्ट चौक के बीच बाहरी सुरक्षा घेरे से करीब 500 मीटर दूर अचानक अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक व्यक्ति की दम घुटने से बेहोश हो गया, जिसे पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़ी संख्या में घायल और अस्वस्थ लोगों को स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) ने सुरक्षित निकालकर पुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया।

बारिश और भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट

रथ यात्रा से पहले ओडिशा सरकार ने भारी बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए विशेष इंतजाम किए थे। पिछले 24 घंटों में पुरी में करीब 200MM बारिश दर्ज की गई, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया था। आवास एवं शहरी विकास विभाग और पुरी नगर निगम (PMC) ने 24 घंटे सक्रिय रहने वाली टीमें तैनात की हैं। आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने रथ यात्रा से पहले संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को उच्च क्षमता वाले पंप, बाईपास पाइपलाइन और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Read More

अवैध धर्मांतरण कराने वालो की खैर नहीं, होगी 10 साल तक की जेल और लगेगा ₹5 लाख का जुर्माना

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments