HomeBreaking Newsशुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में SIT का बड़ा खुलासा,...

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में SIT का बड़ा खुलासा, हायर किए गए थे प्रोफेशनल शूटर, 72 घंटे रेकी के बाद बरसाईं गोलियां

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। विशेष जांच दल (SIT) को आशंका है कि इस वारदात को प्रोफेशनल शूटर ने अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने घटना से पहले करीब 72 घंटे तक इलाके की रेकी की थी और रथ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

देर रात हुआ हमला

बुधवार रात करीब 10:20 बजे मध्यमग्राम के दोहड़िया इलाके में जेस्सोर रोड पर यह सनसनीखेज वारदात हुई। 41 साल के चंद्रनाथ रथ अपनी सफेद स्कॉर्पियो एसयूवी में सवार थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी गाड़ी को बीच रास्ते में रोक लिया। कुछ ही सेकंड बाद मोटरसाइकिलों पर पहुंचे हमलावरों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बेहद करीब से की गई फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने Glock 47X पिस्तौल का इस्तेमाल किया। गोलीबारी में रथ के सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं। कार चला रहे ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रथ को मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया हमले का तरीका

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पहले एक कार ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद बाइक सवार हमलावर गाड़ी के पास पहुंचे और सामने की खिड़की से पिस्तौल सटाकर गोलियां चलाईं। हमला बेहद तेजी और सटीक तरीके से किया गया, जिससे पुलिस को शक है कि वारदात में प्रोफेशनल शूटर शामिल थे। फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

फर्जी नंबर प्लेट वाली कार जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने उस कार को बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल हमलावरों ने रास्ता रोकने के लिए किया था। अधिकारियों के अनुसार, वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद

पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोला-बारूद बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने सभी सबूत कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक हत्या के पीछे का सही मकसद सामने नहीं आया है।

चंद्रनाथ रथ को लगीं थीं 3 गोलियां

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि चंद्रनाथ रथ को तीन गोलियां लगी थीं। ज्यादा खून बहने और शरीर के जरुरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट को अब SIT जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

शुभेंदु अधिकारी ने प्री-प्लांड मर्डर बताया

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को ‘कोल्ड-ब्लडेड’ और पूरी तरह प्री-प्लांड मर्डर बताया है। उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ रथ ने नंदीग्राम और भवानीपुर चुनाव में चुनावी रणनीति में जरुरी भूमिका निभाई थी, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया है।

Read More:

धमाकों से दहला तेहरान! सीजफायर के बाद अमेरिका-ईरान ने एक दूसरे पर बरसाईं मिसाइलें, ट्रंप बोले- यह बस एक ‘लव टैप’

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments