HomeBreaking Newsधमाकों से दहला तेहरान! सीजफायर के बाद अमेरिका-ईरान ने एक दूसरे पर...

धमाकों से दहला तेहरान! सीजफायर के बाद अमेरिका-ईरान ने एक दूसरे पर बरसाईं मिसाइलें, ट्रंप बोले- यह बस एक ‘लव टैप’

America-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बावजूद एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी दावे के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में गुजर रहे उसके नौसैनिक जहाजों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के क़ेश्म, बंदर अब्बास और मिनाब क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई की।

अमेरिकी हमले के बाद कई इलाकों में धमाके

फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमलों के बाद मिनाब शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालात बिगड़ते देख ईरान ने राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है।

ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरानी हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई केवल एक ‘लव टैप’ थी। ट्रंप के इस बयान को अमेरिका के सख्त लेकिन नियंत्रित संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी सेना ने क्या कहा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार 7 मई को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज होर्मुज स्ट्रेट से ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान ईरान ने मिसाइलें दागीं, ड्रोन भेजे और छोटी नौकाओं के जरिए हमला करने की कोशिश की। अमेरिका का दावा है कि उसके रक्षा सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

ईरानी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिका ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में ईरान के मिसाइल लॉन्च साइट्स, ड्रोन बेस, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और खुफिया निगरानी केंद्रों पर हमला किया गया। अमेरिकी सेना ने साफ किया कि उसका मकसद तनाव बढ़ाना नहीं बल्कि अपने सैनिकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ईरान ने US पर लगाया आरोप

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका ने पहले एक ईरानी टैंकर को निशाना बनाया और बाद में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कुछ नागरिक इलाकों पर हमला किया। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह इस कार्रवाई का “कड़ा जवाब” देगा।

ईरान का पलटवार

ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि उसकी सेना ने अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य यूनिट्स पर मिसाइलें दागीं, जिससे अमेरिकी बलों को भारी नुकसान हुआ। हालांकि अमेरिका ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके किसी जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा।

तेहरान में बढ़ी चिंता

तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव होने और होर्मोजगन प्रांत के कई शहरों में धमाकों की खबरों के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इंटरनेशनल लेवल पर भी इस टकराव पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।

Read More:

पैतृक गांव पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री धामी संग मंदिर में किए दर्शन, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments