HomeBreaking Newsपैतृक गांव पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री धामी संग मंदिर में किए...

पैतृक गांव पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री धामी संग मंदिर में किए दर्शन, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

CM Yogi Adityanath Uttarakhand Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे यमकेश्वर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यमकेश्वर हेलीपैड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया।

महायोगी गुरु गोरखनाथ को किया नमन

अपने दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। CM योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु परंपरा के प्रति सम्मान दिखाते हुए शिक्षा और संस्कृति से जुड़े मूल्यों को जरुरी बताया।

ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

कॉलेज परिसर में नव निर्मित ओपन एयर जिम का उद्घाटन दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ में किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिम में एक्सरसाइज भी की। दोनों नेताओं को व्यायाम करते देख वहां मौजूद युवाओं और छात्रों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान फिटनेस और स्वस्थ जीवन को लेकर भी बातचीत हुईं।

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। गांव में हरी विष्णु पंचदेव
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में 4 मई से धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं, जिनका समापन 8 मई को होगा। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए CM योगी आदित्यनाथ अपने गांव पहुंचे हैं।

यमकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

धार्मिक कार्यक्रमों के बीच दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। एसएसपी सर्वेश पंवार के अनुसार पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई। प्रशासन ने दौरे को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारियां कीं। उत्तराखडं के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ के दौरे को उत्तराखंड के लिए गौरव का पल बताया।

Read More:

शुकराना यात्रा का तीसरा दिन आज, बठिंडा से शुरू होकर संगरूर में होगी समाप्त, दमदमा साहिब में मत्था टेकेंगे CM मान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments