HomeBreaking Newsबंगाल में आज हो सकता है CM के नाम का ऐलान, 9...

बंगाल में आज हो सकता है CM के नाम का ऐलान, 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक की भूमिका में शामिल होंगे। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम चार बजे विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसी दौरान विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसे राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी

BJP ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने की संभावना है। पार्टी के मुताबिक, समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ करीब दो दर्जन मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई TMC

इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाया है। चार मई को घोषित नतीजों में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही राज्य में TMC के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया। चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों तक सिमट गई। पिछली बार टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के खाते में 77 सीटें आई थीं।

नई सरकार पर टिकीं सबकी नजरें

भाजपा की इस जीत को राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए किस चेहरे पर भरोसा जताती है। विधायक दल की बैठक के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Read More

धमाकों से दहला तेहरान! सीजफायर के बाद अमेरिका-ईरान ने एक दूसरे पर बरसाईं मिसाइलें, ट्रंप बोले- यह बस एक ‘लव टैप’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments