HomeBreaking Newsमेरठ में पुलिस के डर से SSP ऑफिस पहुंचा शूटर, बोला -...

मेरठ में पुलिस के डर से SSP ऑफिस पहुंचा शूटर, बोला – ‘एनकाउंटर का था खतरा’

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बीच मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां जानलेवा हमले का आरोपी शूटर खुद SSP ऑफिस पहुंच गया। स्क्रैप कारोबारी पर हमले के आरोपी रवीश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। कैमरे पर रवीश ने दावा किया कि उसे डर था कि अगर पुलिस उसे गिरफ्तार करने आती तो उसके पैर में गोली मार सकती थी। इसी डर के चलते उसने फरार रहने के बजाय खुद पुलिस के सामने पहुंचने का फैसला किया।

सीतापुर में घर में लगी आग

दूसरी घटना सीतापुर जिले के गोपालपुर गांव की है, जहां रविवार सुबह करीब 6 बजे तीन कमरों के मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। आग और धुआं देखकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। कुछ देर बाद दमकल की टीम भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे में 11 वर्षीय कृष्णा गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां गौरी (40) और बहन काजल (17) भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मां-बेटी की हालत गंभीर

गौरी और काजल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगे के इलाज के लिए लखनऊ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। फिलहाल आग के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Read More

हरिद्वार कुंभ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, CM धामी बोले- ‘कुंभ विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments