HomeBreaking Newsहरिद्वार कुंभ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, CM धामी बोले- ‘कुंभ विश्व...

हरिद्वार कुंभ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, CM धामी बोले- ‘कुंभ विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव’

हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन और प्रशासन की ओर से विकास और निर्माण कार्यों की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि समय रहते जरूरी काम पूरे किए जा सकें। कुंभ की तैयारियों के लिए अब तक करीब 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिलने की बात सामने आई है।

मेले से पहले हरिद्वार के घाटों को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। करीब 140 घाटों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को कुंभ के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर की व्यवस्थाएं भी मजबूत रहें।

संतों के साथ समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) खुद भी कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए समय-समय पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही संतों से मुलाकात और चर्चा भी कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि कुंभ की तैयारियों में प्रशासन और संत समाज के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

‘कुंभ आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव’

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि पूरी दुनिया की आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा महोत्सव है। उनके मुताबिक, कुंभ में आध्यात्मिकता केवल दिखाई नहीं देगी बल्कि उसका प्रत्यक्ष अनुभव भी होगा। सीएम ने कहा कि सरकार पहले भी संतों के साथ बैठक और संवाद कर चुकी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ के वास्तविक आयोजक संत ही हैं जबकि सरकार की भूमिका सहयोगी की है। संत समाज को इस आयोजन का मुख्य मेजबान बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना कुंभ जैसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन को पूर्ण रूप देना संभव नहीं है।इसी सोच के साथ सरकार तैयारियों को आगे बढ़ा रही है ताकि 2027 का हरिद्वार कुंभ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और आध्यात्मिक रूप से यादगार आयोजन बन सके।

यह भी पढ़ें : होर्मुज की जंग में ईरान-ओमान का बड़ा दांव, नया समुद्री रास्ता तैयार, जानिए भारत के लिए…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments