HomeBreaking Newsईरान में भीषण सड़क हादसा! गैस रिफाइनरी कर्मचारियों से भरी बस पलटी,...

ईरान में भीषण सड़क हादसा! गैस रिफाइनरी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 12 लोगों की मौत और 16 घायल

ईरान(Iran) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना पश्चिमी ईरान में इराक सीमा के पास हुई जहां तेल और गैस परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों को ले जा रही बस अचानक पलट गई। हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह हादसा शनिवार शाम इलाम प्रांत में हुआ।

बस ‘देहलोरन NGL 3100’ तेल और गैस परियोजना के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। शाम करीब 7:25 बजे देहलोरन के पास दश्त अब्बास-मुर्मुरी सड़क पर चालक का बस से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। शुरुआत में स्थानीय अधिकारियों ने नौ लोगों की मौत की जानकारी दी थी लेकिन रविवार को सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने मृतकों की संख्या बढ़कर 12 होने की पुष्टि की। दुर्घटना में 16 लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रपति ने घायलों के इलाज के दिए निर्देश

हादसे के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

इस घटना के बाद इलाम प्रांत में एक दिन और अब्दानन क्षेत्र में दो दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है। बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वाले कई लोग अब्दानन के निवासी थे।

हादसे की वजह जानने में जुटी जांच एजेंसियां

ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, अब्दानन के अभियोजक अमरोल्लाह मिसाई ने दुर्घटना की जांच शुरू होने की जानकारी दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बस किस वजह से पलटी और क्या इसके पीछे तकनीकी खराबी, मानवीय गलती या सुरक्षा नियमों की अनदेखी थी।

अभियोजक ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति या संबंधित संस्था की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में हवाई सफर पर संकट! मायामी एयरपोर्ट पर रनवे पर टकराए दो विमान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments