Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अयोध्या में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में सभी एडवोकेट्स की सहमति से फैसला लिया गया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों का पक्ष कोई भी अधिवक्ता नहीं रखेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी करता है तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उसकी बार एसोसिएशन की सदस्यता भी खत्म कर दी जाएगी।
3 दिन में अयोध्या छोड़ने की चेतावनी
बैठक के दौरान वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को लेकर भी कड़ी स्टेटमेंट दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इन तीनों को तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़नी होगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी भी व्यक्ति को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | alleged Ram Mandir donation embezzlement case | Kalika Prasad Mishra, President, Ayodhya Bar Association says, "No lawyer will represent the accused in the case and if anyone does, a fine of Rs 5 lakh will be imposed on them" https://t.co/6qBJejQvzj pic.twitter.com/uqZqaLDnKu
— ANI (@ANI) June 29, 2026
चंपत राय का बयान रिकॉर्ड
जांच के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान दर्ज किया है। वहीं, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस जल्द ही दोनों के भी बयान रिकॉर्ड करेगी। जांच एजेंसियां इस मामले में एक-एक कर करीब 140 लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में हैं।
जांच में रोजाना हो रहे नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई नए खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला कि करोड़ों रुपये के चढ़ावे में हेरफेर केवल गिनती करने वाले कर्मचारियों ने नहीं किया था। जांच एजेंसियां पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
जांच के घेरे में बैंक कर्मचारियों की भूमिका
पुलिस और एसआईटी की जांच में बैंक के दो कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध नहीं बल्कि एक्टिव मिली है। जांच एजेंसियों का मानना है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत के बिना दानराशि की चोरी और रिकॉर्ड में हेरफेर लंबे समय तक पॉसिबल नहीं था। इसी आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
आगे हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
जांच एजेंसियों का मानना है कि जैसे-जैसे सबूत सामने आएंगे, इस मामले में और लोगों के शामिल होने का खुलासा हो सकता है। इसी वजह से आने वाले दिनों में नई गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और SIT जांच में जुटी हुई है।
Read More:
आधार से लेकर पासपोर्ट तक… 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई जरूरी नियम, जेब पर पड़ेगा भारी असर, देखें लिस्ट

