दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) की वायलेट लाइन पर सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन कुछ टाइम काफी देर तक बीच रास्ते में ही खड़ी रही। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के पास सिग्नल सिस्टम में आई खराबी की वजह से ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई जिससे कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भारी मात्रा में हो गई थी। ऑफिस जाने वाले लोगों को ज्यादातर इस परेशानी का सामना करना पड़ा और कई यात्रियों को लंबे टाइम तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर सिग्नल से जुड़ी तकनीकी खराबी की वजह से वायलेट लाइन पर ट्रेनों में देरी हो रही है। इस दौरान यात्रियों को जरूरत के मुताबिक, अन्य मेट्रो लाइनों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। वहीं, DMRC ने यह भी कहा है कि बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
करीब 20 मिनट बाद सामान्य हुई स्थिति
DMRC के मुताबिक, सुबह करीब 9:17 बजे तकनीकी खराबी की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंजीनियरिंग टीम ने तेजी से समस्या का समाधान किया और करीब 12 मिनट बाद सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लगभग 20 मिनट तक यात्रियों को देरी और भीड़ का सामना करना पड़ा।
स्टेशनों पर बढ़ी भीड़
सेवाएं प्रभावित होने के दौरान सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के साथ वायलेट लाइन के कई स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। प्लेटफॉर्म पर भीड़ को देखते हुए मेट्रो कर्मचारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। सेवाएं बहाल होने के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
CBSE Third Language Policy New Guideline 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड...