HomeBreaking Newsकनाडा भागे बॉयफ्रेंड पर कसेगा शिकंजा! पंजाबी सिंगर इंदर कौर हत्याकांड में...

कनाडा भागे बॉयफ्रेंड पर कसेगा शिकंजा! पंजाबी सिंगर इंदर कौर हत्याकांड में आरोपी के खिलाफ LOC जारी, पोस्टमॉर्टम ने खोले कई राज

Punjabi Singer Inder Kaur Murder Case: पंजाबी सिंगर इंदर कौर हत्याकांड में लुधियाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आरोपी को कनाडा से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे मामले में विदेश और नेपाल से जुड़े संभावित लिंक भी खंगाल रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दो गोलियां लगने की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इंदर कौर को दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली उनकी छाती के दाहिने हिस्से को आर-पार कर गई, जबकि दूसरी गोली माथे में फंसी मिली। पुलिस का मानना है कि हत्या बेहद सोच समझकर की गई।

शादी से इनकार के बाद हत्या का आरोप

जांच के मुताबिक, इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या उसके एनआरआई बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ ने की। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिंगर की हत्या की साजिश रची। घटना लुधियाना के समराला इलाके के पास नीलो नहर किनारे हुई, जहां इंदर को गोली मारने के बाद उसकी लाश और कार दोनों नहर में फेंक दिए गए।

बंद पड़े टोल प्लाजा के पास मिली थी लाश

समराला पुलिस को इंदर कौर का शव बंद पड़े टोल प्लाजा से करीब 50 मीटर दूर नहर में सूखे पेड़ से फंसा मिला था। वहीं, शव मिलने वाली जगह से लगभग 7 किलोमीटर दूर रामपुर गांव के पास नहर से उनकी फोर्ड फिगो कार बरामद हुई। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले से इलाके की रेकी कर रखी थी, क्योंकि जिस जगह कार फेंकी गई वहां दिन में भी लोग जाने से कतराते हैं।

गांव वालों ने जताया शक

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां कार फेंकी गई, वहां किसी अनजान व्यक्ति का पहुंचना बेहद मुश्किल है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपियों को इलाके की पूरी जानकारी थी और वे पहले भी उस रास्ते पर आते-जाते रहे होंगे। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सभी संभावित रास्तों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

राशन लेने निकली थी इंदर कौर

जानकारी के अनुसार, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार में राशन लेने बाजार गई थीं। करीब 9 बजे आरोपी सुखविंदर ने उन्हें फोन कर नीलो नहर के पुल पर बुलाया। वहां पहले से आरोपी का पिता प्रीतम सिंह और उसके दो साथी करमजीत सिंह व रविंदर सिंह रवि मौजूद थे।

बंदूक की नोक पर किया गया किडनैप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बंदूक के दम पर इंदर कौर का कार समेत अपहरण किया। इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई और शव नहर में फेंक दिया गया। 19 मई को शव नीलो पुल से करीब आधा किलोमीटर दूर बंद टोल प्लाजा के पास नहर में मिला।

छह दिन पानी में पड़ा रहा शव

शव करीब छह दिन तक पानी में पड़ा रहने के कारण बुरी तरह फूल चुका था। पुलिस टीम को शव बाहर निकालने में काफी दिक्कत हुई और मेडिकल ग्लव्स पहनकर रेस्क्यू करना पड़ा। घटनास्थल के आसपास न तो खून के निशान मिले और न ही संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत दिखाई दिए, जिससे पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव को नहर में फेंका गया हो सकता है।

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच

लुधियाना पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का फोकस साजिश, हत्या और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले सभी आरोपियों तक पहुंचने पर है। जांच एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी हैं।

19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा – बढ़ने वाली है इंजीनियरों और तकनीशियनों की मांग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments