पुणे के चर्चित पोर्शे एक्सीडेंट केस का आरोपी फिर विवादों में घिर गया है। हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता के साथ पार्टी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में शामिल विशाल अग्रवाल गले में नोटों की माला पहने डांस करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि जिस आरोपी पर दो लोगों की मौत का आरोप है, वह जमानत पर बाहर आने के बाद खुलेआम जश्न कैसे मना रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो पीड़ित परिवारों के जख्मों को और गहरा करते हैं। सोशल मीडिया पर आरोपी और उसके परिवार की आलोचना तेज हो गई है।
परिवार पर सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप
बता दें कि आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल और मां पर भी गंभीर आरोप लगे थे। उन पर नाबालिग बेटे के ब्लड सैंपल में हेरफेर करवाने और ड्राइवर पर दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी किया था। जांच के दौरान सामने आया था कि हादसे के बाद मामले को दबाने और आरोपी को बचाने की कोशिश की गई थी।
क्या था पुणे पोर्शे कांड?
करीब दो वर्ष पूर्व 19 मई 2024 को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक सवार दो इंजीनियरों अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा को कुचल दिया था। हादसे के वक्त कार पर नाबालिग शामिल अग्रवाल चला रहा था। घटना के सिर्फ 15 घंटे बाद जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी को जमानत दे दी थी, जिसके बाद पूरे देश में भारी आक्रोश फैल गया था।
Read More
शिक्षा व्यवस्था पर माफिया का कब्जा, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उठाया सवाल

