HomeBreaking Newsपंजाब के तीन भाइयों की देसी सोच ने मचाई धूम, Lahori Zeera...

पंजाब के तीन भाइयों की देसी सोच ने मचाई धूम, Lahori Zeera बना बड़ी पहचान

आजकल बाजार में कोका-कोला, पेप्सी, फैंटा और मिरिंडा जैसी मशहूर कोल्ड ड्रिंक्स के बीच एक देसी ड्रिंक तेजी से अपनी पहचान बना रही है। इसका नाम है ‘लाहौरी जीरा’। जीरे और मसालों के खास स्वाद वाली इस ड्रिंक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी लोकप्रियता के पीछे इसका अलग स्वाद और कम कीमत भी बड़ी वजह है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस बड़े ब्रांड की शुरुआत घर की रसोई में हुए एक छोटे से प्रयोग से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौरी जीरा की शुरुआत साल 2017 में पंजाब(Punjab) के तीन कजिन भाइयों सौरभ मुंजाल, निखिल डोडा और सौरभ भूटना ने की थी।

एक दिन तीनों साथ बैठे थे, तभी निखिल डोडा ने घर में मौजूद सामान्य चीजों से जीरे के स्वाद वाली एक ठंडी और मसालेदार ड्रिंक तैयार की। तीनों को इसका स्वाद पसंद आया और यहीं से इसे बाजार में उतारने का विचार आया। इसके बाद परिवार से शुरुआती आर्थिक मदद लेकर उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। धीरे-धीरे लोगों को इसका स्वाद पसंद आने लगा और एक छोटा प्रयोग बड़े ब्रांड में बदल गया।

सिर्फ 10 रुपये में देसी स्वाद का मजा

लाहौरी जीरा की खासियत इसका जीरे वाला मसालेदार स्वाद और किफायती कीमत है। इसकी एक बोतल करीब 10 रुपये में उपलब्ध होती है। कम कीमत के कारण यह आम ग्राहकों के बीच भी अपनी जगह बना रही है। खास तौर पर उन लोगों को यह पसंद आ रही है, जो पारंपरिक कोल्ड ड्रिंक से हटकर कुछ नया स्वाद चाहते हैं।

1,112 करोड़ रुपये के कारोबार पर नजर

कंपनी के CEO सौरभ मुंजाल के मुताबिक, पिछले साल कंपनी ने अपना उत्पादन दोगुना करते हुए रोजाना 12 लाख बोतलों तक पहुंचा दिया था। इसके बावजूद बढ़ती मांग के कारण ग्राहकों की जरूरत पूरी करना चुनौती बना हुआ है।

कंपनी को उम्मीद है कि इस साल उसका सालाना कारोबार 115 से 120 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,112 करोड़ रुपये के बराबर है। पंजाब के तीन भाइयों का रसोई से शुरू हुआ यह सफर आज देसी पेय ब्रांड की एक बड़ी कारोबारी कहानी बन चुका है।

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, 1.44 लाख के करीब पहुंची चांदी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments