HomeBreaking NewsPSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप-3 पर छात्राओं का कब्जा, मानसा की...

PSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप-3 पर छात्राओं का कब्जा, मानसा की सुपनीत कौर ने हासिल किया प्रथम स्थान

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 2.65 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं मार्च 2026 में राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप

इस बार मानसा की सुपनीत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। वहीं लुधियाना की सुहानी चौहान और दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि इन दोनों छात्राओं ने भी 500 में से 500 अंक प्राप्त किए।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

पंजाब बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने का तरीका –

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं

  • होमपेज पर Senior Secondary (10+2) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

  • अब रोल नंबर या नाम दर्ज करें

  • अपनी स्ट्रीम चुनकर Find Result पर क्लिक करें

  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी

  • छात्र इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं

  • रिजल्ट में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, पास/फेल स्थिति समेत अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।

  • SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में दिक्कत हो रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर PB12 Roll Number टाइप करें और इसे 5676750 नंबर पर भेज दें।

Read More

वंदे भारत ट्रेन में टीटीई के काले खेल का खुलासा, ₹380 में बेचते पकड़े गए ₹700 की टिकट, सामने आया स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments