HomeBreaking NewsCM मान के दफ्तर और पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ को...

CM मान के दफ्तर और पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Punjab CM Bhagwant Singh Mann Threat Email: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। दोनों नेताओं को बम से उड़ाने की चेतावनी ईमेल के जरिए दी गई। धमकी मिलने के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव मोड में आ गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ईमेल में दी गई धमकी

सरकार और प्रशासन को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी दफ्तरों में बम धमाके किए जाएंगे। ईमेल में लिखा गया कि ‘पंजाब अब खालिस्तान बनेगा’ और भगवंत मान व सुनील जाखड़ को ‘सिखों का दुश्मन’ बताया गया।

ये है पूरा ईमेल

धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि, ‘पंजाब CM ऑफिस और बीजेपी ऑफिस में बम धमाके होंगे। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। सिखों के दुश्मन भगवंत मान और सुनील जाखड़ दोनों को ठोकेंगे। पंजाब CM ऑफिस में दोपहर 1:11 बजे धमाका होगा। बेअंत की तरह हमला करेंगे। वहीं, बीजेपी ऑफिस पंजाब-दिल्ली में रात 9:11 बजे बम धमाके होंगे। सुनील जाखड़ को 6 जून तक ठोकना है। इसके पिता बलराम जाखड़ ने 1984 में कहा था, ‘हम एक मिलियन सिख मारेंगे इंडिया, भारत, हिंदोस्तान की हदबंदी बचाने के लिए।”

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी दफ्तरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली दौरे पर हैं CM भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं। उनकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक है। माना जा रहा है कि वह शाम तक पंजाब लौट सकते हैं।

पंजाब में मौजूद हैं सुनील जाखड़

वहीं, सुनील जाखड़ इस समय पंजाब में ही हैं। वह मंगलवार को मोहाली में मौजूद थे और चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। दरअसल, हाल ही में जीरकपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में स्याही फेंकने की घटना हुई थी, जिसके बाद पहले से सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

Read More:

देशवासियों से अपील के बाद PM मोदी ने घटाया अपने काफिले का आकार, 4 गाड़ियों संग कैबिनेट की बैठक में पहुंचे, SPG को दिए निर्देश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments