प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाली धोती-कुर्ता पहन कर BJP मुख्यालय पहुंचे जहां बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुए चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। उनके पहुंचने पर BJP कार्यकर्ताओं ने “4 मई ममता गईं!” के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसी के साथ, BJP का बंगाल चुनावी गीत “पोरीबोरतोनो दारकार, चाई BJP सरकार” भी बज रहा था।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की जीत पर दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर.’
READ MORE: ड्राइवर के बेटे को मिली एतिहासिक जीत, थलापति विजय ने दिया था टिकट

