तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार थलापति विजय अब जननायक बनकर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता तक का सफर तय कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट देने वाले विजय ने अब ईवीएम पर भी एक तरह से “ब्लॉकबस्टर” लिख दी है। उनकी जीत का जश्न पूरे राज्य में जोरों पर है और अब वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
पहले चुनाव में ही बड़ा कमाल
विजय की इस जीत को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाकर पहली बार चुनाव लड़ा और उसी में बड़ी सफलता हासिल की। आमतौर पर नई पार्टियों को अपनी पकड़ मजबूत करने में समय लगता है, लेकिन विजय ने शुरुआत में ही साबित कर दिया कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनकी छवि एक ऐसे नेता की बनती दिख रही है, जो सीधे जनता से जुड़ने की कोशिश करता है और यही बात उन्हें बाकी नेताओं से अलग करती है।
ड्राइवर के बेटे की जीत बनी चर्चा का केंद्र
विजय की जीत के साथ-साथ एक और नाम सुर्खियों में है आर. सबरीनाथ, जो विजय के पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे हैं। सबरीनाथ ने विरुगम्बक्कम सीट से जीत के करीब पहुंचकर सबको चौंका दिया है दिलचस्प बात यह है कि जब टीवीके अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही थी, तब विजय ने खुद सबरीनाथ को टिकट दिया था। उस पल की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जहां सबरीनाथ और उनके पिता की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए।
जनता से जुड़ाव बना ताकत
विजय की फिल्मों में अक्सर आम आदमी की समस्याओं को दिखाया गया है, जिससे वह जनता के बीच खास पहचान बना पाए। यही जुड़ाव अब उनकी राजनीतिक सफलता में भी साफ नजर आ रहा है।
Read More
8 ग्राम सोना और 15000 रुपये…, TVK की चुनावी बढ़त के साथ विजय के घोषणापत्र पर अब जनता की नजर

