HomeBreaking Newsआज से बंगाल-ओडिशा दौरे पर PM मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज से बंगाल-ओडिशा दौरे पर PM मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

PM Modi West Bengal -Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पश्चिम बंगाल के हुगली और कोलकाता में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जबकि ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी कई आयोजनों में शामिल होंगे।

तारकेश्वर में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि 20 जून का दिन विशेष है क्योंकि इस दिन ‘पश्चिमबंगा दिवस’ मनाया जा रहा है। उन्होंने तारकेश्वर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा अहम स्थान बताया।

किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे राज्य के किसानों को फसल सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

रेल और सड़क परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हौर और राधामोहनपुर के बीच बनने वाले रोड ओवर ब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे। सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्र में यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व

21 जून को प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। वे हजारों प्रतिभागियों के साथ ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ सत्र में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर केंद्रित है।

तीन स्वदेशी नौसैनिक जहाज होंगे कमीशन

कोलकाता प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय  को भी कमीशन करेंगे। यह भारतीय नौसैनिक क्षमता और आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ओडिशा में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले का भी दौरा करेंगे। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके साथ मौजूद रहेंगी। दोनों नेता पहाड़पुर गांव और रायरंगपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहाड़पुर राष्ट्रपति मुर्मू का ससुराल है। सुबह 11:15 बजे पहुंचने के बाद दोनों नेता ‘संथाली जाहेर’ और ‘हो जाहेर’ धर्मस्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे।

₹47,600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

दोपहर 1 बजे रायरंगपुर में ओडिशा में बीजेपी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान 47,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें ऊर्जा, औद्योगिक बुनियादी ढांचा, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे दिन हो रहा है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं।

Read More:

कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले बढ़ा तनाव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments