कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक खास पल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने मंच पर मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति के चरण स्पर्श किए और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री का यह अंदाज देखते ही समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान उसी ओर चला गया। इसके बाद हर कोई यह जानने को उत्सुक नजर आया कि आखिर वह वरिष्ठ शख्स कौन हैं जिन्हें पीएम मोदी ने मंच पर इतना सम्मान दिया।
PM मोदी ने मंच पर किसके चरण किए स्पर्श ?
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे उन्होंने सामने बैठे 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के चरण स्पर्श किए और उन्हें गले लगाकर सम्मान दिया। यह पल देखते ही समारोह में मौजूद लोग भावुक हो उठे।
#WATCH | Kolkata | PM Modi felicitates and takes blessings of Makhanlal Sarkar, one of the most senior workers of the BJP in West Bengal.
In 1952, Makhanlal Sarkar was arrested in Kashmir while accompanying Syama Prasad Mukherjee during the movement to hoist the Indian… pic.twitter.com/gpmLISKYZ5
— ANI (@ANI) May 9, 2026

