West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा नेताओं और हजारों समर्थकों की मौजूदगी रही। इस शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में 15 सालों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस सरकार का समय खत्म हो गया।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर पूरा बहुमत हासिल किया। वहीं TMC केवल 80 सीटों पर सिमट गई। चुनाव परिणामों को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने से राष्ट्रीय राजनीति में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है।
ममता बनर्जी ने अबतक नहीं बदला X बायो
नई सरकार बनने के बाद भी अब तक बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा बायो नहीं बदला है। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बावजूद ममता बनर्जी ने अब तक अपने X अकाउंट पर लिखा है कि वह तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
ममता बनर्जी चुनाव नतीजों के बाद लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में धांधली हुई और उन्हें हराने के लिए साजिश रची गई। तृणमूल कांग्रेस की ओर से निष्पक्ष चुनाव न कराने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक चुनाव आयोग की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read More:
शपथ समारोह से पहले PM मोदी ने छुए किसके चरण? मंच का वो खास पल कैमरे में हुआ कैप्चर…

