प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि TMC ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर जनसभा में लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राज्य में बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया कि लोग 2-3 घंटे से बैठे हुए हैं। यह प्यार, उत्साह और जोश उस बेरहम सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश का प्रतीक है।”
TMC पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर TMC को घेरते हुए कहा कि पार्टी नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां विधायक और सांसद बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा है। इसलिए देशभर में महिलाएं भाजपा को सबसे ज्यादा समर्थन देती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हम विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका बढ़ाना चाहते हैं।”
‘बंगाल की बहनों के साथ TMC का विश्वासघात’
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर TMC ने बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण चाहती थीं और BJP ने इसे सुनिश्चित करने की कोशिश की। सबोंधन में आगे कहा कि महिलाएं चाहती थीं कि यह व्यवस्था 2029 से लागू हो, लेकिन TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर इसे रोकने की साजिश रची और लोकसभा में बहुमत न मिलने के कारण बिल पास न हो सका। प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC को डर है कि बंगाल की बेटियां उनके “महा जंगलराज” को चुनौती दे रही हैं। इसी कारण पार्टी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी नहीं चाहती।
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध – PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माताओं-बहनों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से महिलाओं को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। संबोधन का अंत करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहती है।
Read More
इजरायल के एक फैसले से आगबबूला हुए 16 मुस्लिम देश, कहा – ये संप्रभुता का उल्लंघन…

