Home#IPL2026पंजाब की जीत का सिलसिला जारी रहेगा या लखनऊ पलटेगी बाज़ी? मुल्लांपुर...

पंजाब की जीत का सिलसिला जारी रहेगा या लखनऊ पलटेगी बाज़ी? मुल्लांपुर में रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी

आईपीएल 2026 में रविवार 19 अप्रैल को शाम का मुकाबला न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है, क्योंकि एक तरफ पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है, वहीं लखनऊ की टीम लगातार संघर्ष करती नजर आई है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

पंजाब का दबदबा

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे टीम को 1 अंक मिला। इस तरह कुल 9 अंकों के साथ पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। पिछले मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से हराकर अपनी मजबूत स्थिति को बरकार रखा था।

पिच और मौसम का मिजाज

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच को हाई स्कोरिंग माना जाता है, जहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है और टीमें लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि जो गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, उन्हें भी यहां सफलता मिल सकती है। मुल्लांपुर में अब तक आईपीएल के 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं। रविवार को न्यू चंडीगढ़ में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पंजाब की टीम शानदार लय में

पंजाब किंग्स इस समय बेहतरीन फॉर्म के साथ आक्रामकता के साथ खेल रही है। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह लगातार रन बना रहे हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल और विजय वैशाक ने मिलकर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया है। यही कारण है कि पंजाब इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

लखनऊ के सामने बड़ी चुनौती

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को इस सीजन में खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है। टीम ने 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजी में मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए लखनऊ को एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

 

READ MORE:उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, कहा- मदरसा बोर्ड को किया जाएगा भंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments