HomeBreaking Newsअजमेर में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 2...

अजमेर में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोगों से भरी एक बस पुष्कर घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और एक अन्य यात्री की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 31 यात्री सवार थे।

घाटी क्षेत्र में हुआ हादसा

यह दुर्घटना पुष्कर घाटी से लगभग तीन किलोमीटर पहले सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुई। लोगों ने बताया कि अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर तुरंत पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के JLN अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

5 लोगों की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए लोगों में से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। बता दें कि इस हादसे के कारण पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। साथ ही सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात बहाल कराने के प्रयास शुरू किए गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि शुरुआती जानकारी में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन तकनीकी खराबी, ब्रेक फेल या चालक की लापरवाही जैसे सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

Read More

बांकुड़ा की रैली में PM मोदी की दहाड़, कहा – TMC ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments