HomeBreaking Newsउत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, कहा- मदरसा बोर्ड...

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, कहा- मदरसा बोर्ड को किया जाएगा भंग…

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा(Uttarakhand Madrasa Board) को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक अहम ऐलान किया है। सीएम धामी ने घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में अब मदरसा बोर्ड भंग कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड में अब सभी संस्थानों में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है।

आपको बता दें कि CM धामी का कहना है कि अब मदरसों में को अलग सिलेबस लागू नहीं होगा बल्कि सभी शिक्षा संस्थानों की ही तरह एक जैसा सिलेबस लागू होगा। इसको लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं और कहा गया है कि अगर इस आदेश का पालन नहीं किया जाता तो उस संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मदरसों को बंद कर दिया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था में हुआ बदलाव

CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम में संतों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की थी, जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि सभी बच्चों को ऐसी शिक्षा मिलनी चाहिए जो आधुनिक दौर के मुताबिक हो और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।

सभी स्कूलों में चलेगा एक जैसा सिलेबस

CM धामी ने बच्चों की स्कूली शिक्षा पर जोर दिया और अपने संबोधन के जरिए ये साफ किया कि उत्तराखंड में अब से अलग-अलग पाट्यक्रमों की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी, जिससे पढ़ाई के स्तर मं सुधार आएगा। इसी के साथ इस महत्वपूर्ण कदम से छात्रों के बीच असमानता को दूर करने में मदद मिलेगी। इसी के साथ सरकार का मानना है कि यह कदम शिक्षा को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा।

यह भी पढ़ें : इजरायल के एक फैसले से आगबबूला हुए 16 मुस्लिम देश, कहा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments