मेटा ने 7 जुलाई को अपना नया एआई इमेज जनरेटर Muse Image लॉन्च किया है। Meta Superintelligence Labs द्वारा विकसित यह टूल फिलहाल Meta AI ऐप, इंस्टाग्राम स्टोरीज और व्हाट्सऐप पर मुफ्त उपलब्ध कराया गया है।
कौन-सा फीचर बना विवाद की वजह?
Muse Image का एक फीचर किसी भी यूजर को दूसरे व्यक्ति की इंस्टाग्राम फोटो के आधार पर AI इमेज बनाने की सुविधा देता है। इसके लिए केवल संबंधित यूजर को टैग करना होता है। इसके बाद AI उस तस्वीर से नई इमेज तैयार कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए संबंधित व्यक्ति की पूर्व सहमति जरूरी नहीं है और न ही उसे इस बारे में कोई नोटिफिकेशन मिलता है। यही वजह है कि इस फीचर को लेकर गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
क्या है मेटा की पॉलिसी?
मेटा ने अपनी पॉलिसी में भी स्पष्ट किया है कि लोग आपके इंस्टाग्राम कंटेंट का इस्तेमाल AI कंटेंट तैयार करने के लिए कर सकते हैं और इस प्रक्रिया की जानकारी आपको अलग से नहीं दी जाएगी। अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है, तो कोई भी यूजर आपकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर AI इमेज बना सकता है। चूंकि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, इसलिए अधिकांश यूजर्स को इसकी जानकारी भी नहीं होती।
कैसे करें इस फीचर को बंद?
-
जो यूजर्स अपने इंस्टाग्राम कंटेंट को AI इमेज जनरेशन के लिए इस्तेमाल नहीं होने देना चाहते, वे इस फीचर को मैन्युअली बंद कर सकते हैं।
-
इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
-
ऊपर दिए गए थ्री-लाइन (☰) मेन्यू पर टैप करें।
-
Sharing and Reuse सेक्शन में जाएं।
-
यहां “Allow people to use your content on Instagram and with AI features on Meta” विकल्प मिलेगा।
-
इसके सामने मौजूद Posts और Reels दोनों के टॉगल ऑफ कर दें।
-
इसके बाद आपका सार्वजनिक कंटेंट AI इमेज जनरेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
प्राइवेसी पर नई बहस
Muse Image के लॉन्च के साथ AI और यूजर प्राइवेसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे फीचर्स उपयोगी जरूर हो सकते हैं, लेकिन पारदर्शिता और यूजर की स्पष्ट सहमति सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है।
Read More

