दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद उपजे जलभराव को लेकर एक अनूठी और सकारात्मक मिसाल देखने को मिली है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के प्रमुख मनोज द्विवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए जनता से खुले तौर पर माफी मांगी है। राजधानी के प्रशासनिक इतिहास में यह पहली बार है जब किसी वरिष्ठ अधिकारी ने व्यवस्था की कमी को स्वीकार करते हुए नागरिकों से इस तरह सार्वजनिक माफी मांगी है।
क्या था पूरा मामला ?
अधिकारी के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को क्षेत्र में दो घंटे से भी कम समय में 72 मिलीमीटर से ज्यादा की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। यह स्थिति काफी अप्रत्याशित थी। आमतौर पर NDMC क्षेत्र में जल निकासी का सिस्टम इतना चुस्त है कि पानी 15 से 20 मिनट के भीतर साफ हो जाता है। लेकिन इस बार अत्यधिक पानी के कारण कम से कम तीन से चार इलाकों में जल निकासी में एक घंटे से अधिक का वक्त लग गया जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
I sincerely apologise to everyone in NDMC area who faced difficulties due to water logging instances on 25th August 2026. Usually we are able to clear the water logging within 15-20 minutes. But despite our best efforts in at least 3-4 areas water…. (1/n)
— Manoj Dwivedi (@dwivedimk_ias) August 25, 2026

