HomeBreaking News50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, यूपी में CM योगी का बड़ा...

50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, यूपी में CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ में आयोजित ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ और विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने प्रदेश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इस मौके पर सीएम योगी ने घोषणा की कि आगामी अक्टूबर और नवंबर के महीनों में स्नातक की पढ़ाई कर रही राज्य की 50 हजार बेटियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि

CM योगी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के मान-सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देती है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, रोजगार और करियर तक हर चरण में उन्हें सुरक्षा की गारंटी देना है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल और विशेष बस सेवाओं का नाम अब ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर’ के नाम पर रखा जाएगा। वहीं, CM ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की, तो उसके लिए ‘जेल या जहन्नुम’ का रास्ता तय है।

पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, त्योहारों पर उपद्रव होते थे और माफिया राज हावी था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। 2017 में यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या मात्र 10 हजार थी, जो अब बढ़कर 45 हजार हो चुकी है और नई भर्तियों के बाद यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महिला पीएसी की तीन बटालियन, पिंक बूथ और ‘वन स्टॉप सेंटर’ जैसी खास सुविधाएं शुरू की गई हैं। आज उत्तर प्रदेश का माहौल इतना सुरक्षित है कि बेटियां बिना किसी डर के नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं। सरकार के इन ठोस प्रयासों से आज प्रदेश की 36 फीसदी महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पानी में डूबी दिल्ली तो NDMC चीफ बोले ‘SORRY’, पहली बार किसी बड़े अफसर ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments