दार्जिलिंग की पहाड़ियों में हनीमून मनाने पहुंचे एक नवविवाहित करल के साथ बारबेक्यू तैयार करते समय हादसा हो गया। घटना कर्सियांग के सिटोंग इलाके में स्थित एक होमस्टे की बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से दोनों के शरीर के कई हिस्से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया है।
सिटोंग के होमस्टे में BBQ बनाते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक नवविवाहित दंपती उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों दार्जिलिंग के कर्सियांग स्थित सिटोंग में एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। 13 सितंबर की रात वे वहां बारबेक्यू तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और दंपती उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों पर जलने की चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा किस वजह से अचानक इतना गंभीर हुआ, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
A single moment of negligence changed the entire story
This couple set out for their honeymoon expecting happy memories, but things took a heartbreaking turn pic.twitter.com/YvinjoH7dn
— Surajit (@surajit_ghosh2) September 18, 2026
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद हादसे की जानकारी सामने आई। वीडियो में बारबेक्यू के दौरान आग से जुड़ी घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है। इस घटना ने पहाड़ी इलाकों में होमस्टे और होटल में BBQ या कैंपिंग के दौरान आग के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि कई पर्यटन स्थलों पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और प्रशिक्षण के बारबेक्यू की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में आग से जुड़े हादसों का खतरा बढ़ सकता है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में हादसे की परिस्थितियों और होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी जुटाई जा रही है। दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में होमस्टे आधारित पर्यटन बढ़ने के साथ बारबेक्यू और कैंपिंग जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हुई हैं। ऐसे में इस घटना के बाद आग के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा उपायों और प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Read More
बेंगलुरु में रंगे हाथ ₹8 लाख घूस लेते पकड़े गए सरकारी बाबू, नोटों की गड्डियां गिनते VIDEO आया सामने

