HomeBreaking Newsपंजाब में AAP के नेता पर जानलेवा हमला, जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर...

पंजाब में AAP के नेता पर जानलेवा हमला, जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब के बटाला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के जिला प्रधान और बटाला के कादियां राजपूतां गांव के मौजूदा सरपंच प्रधान गुरविंदर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया।

देर शाम हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, यह हमला देर शाम हुआ। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल गुरविंदर सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने का फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक गैंगस्टर द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल ऐसी किसी भी पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल दावों की भी जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं गुरविंदर सिंह

परिजनों के अनुसार, गुरविंदर सिंह गांव कादियां राजपूतां के सरपंच हैं और आम आदमी पार्टी के यूथ विंग में जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र में उनकी राजनीतिक और सामाजिक पहचान है। हमले की खबर फैलते ही इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

DSP फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More

पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी- जनसेवा ही सबसे बड़ी कसौटी…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments