HomeBreaking Newsइस नेता ने बोला मेरी सरकार बनते ही पत्रकारों को मिलेंगे बुलेटप्रूफ...

इस नेता ने बोला मेरी सरकार बनते ही पत्रकारों को मिलेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पत्रकारों को सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट देने का बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में पत्रकारों के साथ भी लगातार अन्याय हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात के बाद उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये करने की घोषणा की।

लोकतंत्र सेनानियों का मुफ्त इलाज और चुनावी वादे

लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार आने पर सेनानियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। पेंशन बढ़ाने के अलावा प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था कर लोकतंत्र सेनानियों का पूरी तरह मुफ्त इलाज कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेन और बस किराए में छूट से जुड़े लोकतंत्र सेनानियों के सभी सुझावों को समाजवादी पार्टी के आगामी चुनावी घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि राज्य के अस्पतालों को पूरी तरह बीमार कर दिया गया है, इसलिए अब डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए। शाहजहांपुर में साधुओं की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस शासन में सच्चे साधु अपमानित हो रहे हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने का भी आरोप लगाया।

एक्सप्रेसवे के गड्ढों और लखनऊ के जलभराव पर उठाए सवाल

विकास कार्यों के दावों की पोल खोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर महज 45 किलोमीटर में 74 गड्ढे हो चुके हैं, जिससे साफ है कि मुख्यमंत्री अपनी ही सड़कें ठीक से नहीं बना पा रहे हैं। लखनऊ में बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सफाई का बजट तो साफ हो गया, लेकिन शहर के नाले और नदियाँ साफ नहीं हुईं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में ‘पीडीए’ (PDA) और ‘जेन-जी’ (Gen Z) मिलकर बीजेपी का सफाया कर देंगे।

 

READ MORE: मुंबई के मनोरी तट पर फंसे जहाज में 4 शव मिले, नौसेना की मदद से निकाले गए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments