SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत सरकारी बैंकों में हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक गैजेट नोटिफिकेशन शेयर कर कहा जा रहा है कि वित्त मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, PIB Fact Check ने इस दावे को गलत बताया है और वायरल दस्तावेज को फर्जी करार दिया है।
वायरल लेटर में क्या किया गया दावा?
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे नोटिफिकेशन में दावा है कि केंद्र सरकार ने SBI समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। लेटर को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से जारी बताया जा रहा है। यह दावा ऐसे समय सामने आया जब बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर देशभर में हड़ताल की चर्चा चल रही थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर वायरल लेटर को लेकर यह सवाल भी उठने लगा कि क्या सरकार ने बैंक कर्मचारियों की मांग स्वीकार कर ली है। हालांकि, सरकारी फैक्ट चेक में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई।
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
वित्त मंत्रालय ने नहीं जारी किया नोटिफिकेशन
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया पर प्रसारित दस्तावेज की जांच की। जांच के बाद इसे Fake बताया गया। PIB के मुताबिक वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बात कही गई हो। इसलिए वायरल हो रहे लेटर को सरकारी आदेश मानना सही नहीं है। शनिवार की छुट्टी को लेकर सरकार की ओर से इस तरह का कोई अंतिम नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
Read More
इस नेता ने बोला मेरी सरकार बनते ही पत्रकारों को मिलेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट

