HomeBreaking News'सिंदूर पर ज्ञान देने की जरूरत नहीं', गोविंदा संग रिश्ते पर सवाल...

‘सिंदूर पर ज्ञान देने की जरूरत नहीं’, गोविंदा संग रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को कोमल रानी ने दिया करारा जवाब

एक्टर गोविंदा(Govinda) और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी फिल्म के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में कोमल, गोविंदा के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं।

अब कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ सेलिब्रिटीज उनकी और गोविंदा की निजी जिंदगी पर खुलकर टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि दूसरे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर उनकी इतनी मुखर राय नजर नहीं आती।

‘हमने फिल्म को अनाउंस किया है’

कोमल ने अपनी पोस्ट में कहा कि गोविंदा के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करना और अपनी आने वाली फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करना किसी के लिए चर्चा या शर्म का विषय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब कलाकार अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए को-स्टार्स के साथ अलग-अलग जगहों पर जाते हैं, तो उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों नहीं किया जाता।

सिंदूर पर ज्ञान नहीं चाहिए', गोविंदा संग रिश्ते पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं कोमल रानी

उन्होंने साफ किया कि उन्होंने और गोविंदा ने फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा की है किसी रोमांटिक रिश्ते की नहीं। कोमल के मुताबिक, दोनों साथ काम कर रहे हैं और भविष्य में भी स्क्रीन पर नजर आएंगे।

कुछ एक्ट्रेसेस पर भी साधा निशाना

कोमल ने अपने पोस्ट में कुछ महिला कलाकारों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ एक्ट्रेसेस अपने करियर में चर्चा कम होने के बाद दूसरों के विवादों में बोलकर सुर्खियां हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।

सिंदूर पर ज्ञान नहीं चाहिए', गोविंदा संग रिश्ते पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं कोमल रानी

उन्होंने सिंदूर, शादी और भारतीय परंपराओं को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें इस विषय पर ऐसी महिलाओं से सलाह की जरूरत नहीं है जिनके विचारों से वह सहमत नहीं हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद

कोमल की यह प्रतिक्रिया कश्मीरा शाह और दिव्या खोसला कुमार की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आई। दोनों ने अलग-अलग पोस्ट के जरिए गोविंदा और कोमल के साथ नजर आने तथा कोमल के सिंदूर लगाने को लेकर सवाल उठाए थे।

सिंदूर पर ज्ञान नहीं चाहिए', गोविंदा संग रिश्ते पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं कोमल रानी

फिलहाल गोविंदा और कोमल रानी अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ में साथ दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में भारी उथल-पुथल! जानिए 3 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments