HomeBreaking Newsकैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम! इस बड़ी फार्मा कंपनी ने...

कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम! इस बड़ी फार्मा कंपनी ने किया ₹1 करोड़ की सम्मान राशि देने का ऐलान, कहा- आप पर गर्व

Flydubai Incident: फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए मैनकाइंड फार्मा 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। कंपनी ने कहा है कि संकट की घड़ी में कैप्टन स्मित ने खुद से पहले अपने क्रू और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उनके इस साहस ने भारत का मान बढ़ाया है।

सोशल मीडिया पर कंपनी ने दी जानकारी

मैनकाइंड फार्मा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए इस सम्मान की जानकारी दी। फार्मा कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद से पहले अपने क्रू और हर यात्री का ध्यान रखा। यही सच्ची लीडरशिप है। आभार जताने के एक विनम्र प्रयास के तौर पर, मैनकाइंड फार्मा उन्हें और उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये दे रही है। आपने भारत का मान बढ़ाया है। हम आपको सलाम करते हैं।”

30 सितंबर को कॉकपिट में हुआ हमला

दरअसल, बुधवार 30 सितंबर को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में गंभीर घटना हुई थी। आरोप है कि को-पायलट हमाम अल-हमामी ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया और विमान को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश की। हमले में भारतीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विमान में 174 यात्री थे सवार

घटना के समय फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट में 27 बच्चों समेत कुल 174 यात्री सवार थे। विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा बेहद गंभीर खतरे में थी। इसके बावजूद कैप्टन स्मित ने मुश्किल हालात में अपना धैर्य बनाए रखा और हमलावर का मुकाबला किया।

घायल होने के बावजूद नहीं मानी हार

हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार कॉकपिट का गेट खोलने में कामयाब रहे। गेट खुलने के बाद विमान में मौजूद कुछ इजरायली यात्री कॉकपिट तक पहुंचे और उन्होंने ओमान के रहने वाले को-पायलट हमाम अल-हमामी को काबू में कर लिया। इस तरह विमान में मौजूद यात्रियों के लिए पैदा हुआ बड़ा खतरा टल सका।

पायलट संगठन ने की वीरता पुरस्कार की मांग

कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को देखते हुए अब उनके लिए वीरता पुरस्कार की मांग भी उठी है। पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से उन्हें विशेष सम्मान देने की अपील की।

PM मोदी को लिखी चिट्ठी

FIP के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कैप्टन स्मित के लिए वीरता पुरस्कार की मांग की। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि ”जिन परिस्थितियों में कैप्टन स्मित ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, उसे देखते हुए वे विशेष सम्मान के योग्य हैं।”

देशभर में हो रही साहस की तारीफ

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की व्यापक चर्चा हो रही है। अब मैनकाइंड फार्मा की ओर से 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का ऐलान उनके साहस को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More:

सीने में तेज दर्द के बाद बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments