HomeBreaking NewsJunior Asia Cup 2026: मैच या गोल की बारिश? भारतीय बेटियों ने...

Junior Asia Cup 2026: मैच या गोल की बारिश? भारतीय बेटियों ने 60 मिनट में दागे 19 गोल, पाकिस्तान को चखाया हार का सबसे कड़वा स्वाद

चीन के मोकी में गुरुवार को खेले गए 2026 महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गत विजेता भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और पूरे मुकाबले के दौरान पाकिस्तान को वापसी का एक भी मौका नहीं दिया।

मैच में गोल की बारिश

मैच के सातवें मिनट में पूजा साहू ने गोल कर भारत का खाता खोला। इसके ठीक दो मिनट बाद रोशनी ऐंद ने बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद तनुश्री दिनेश काडू, सुखवीर कौर और सानिका चंद्रकांत माने ने एक-एक गोल दागे। सानिका ने 23वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि तनुजा टोप्पो, पूजा मलिक और पूर्णिमा यादव ने भी हाफ-टाइम से पहले गेंद को नेट में पहुंचाया। भारतीय टीम हाफ-टाइम तक 10-0 की विशाल बढ़त हासिल कर चुकी थी।

हाफ-टाइम के बाद भी जारी रहा वार

हाफ-टाइम के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक खेल जारी रहा। पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा सुप्रिया ने दो गोल दागे, जबकि कृष्णा शर्मा और बिनीमा धान ने भी एक-एक गोल किया। रोशनी ऐंद ने मैच के आखिरी मिनट में गोल करके पाकिस्तान की हार पर 19-0 की मुहर लगा दी।

ग्रुप चरण में अजेय रहा भारत

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है। क्वार्टर फाइनल से पहले ग्रुप चरण के मुकाबलों में भारत ने जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

खिताब की हैट्रिक से दो कदम दूर

अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा। भारतीय टीम अब महिला जूनियर एशिया कप के खिताब की हैट्रिक से महज दो जीत दूर है। इससे पहले भारत ने साल 2023 और 2024 में भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

 

READ MORE: मिडिल ईस्ट में बढ़ा भारी तनाव, होर्मुज में जहाजों पर हमले, कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments