HomeBreaking NewsApple Event 2026: फोल्डेबल iPhone की एंट्री से मचा तहलका, जाने कितने...

Apple Event 2026: फोल्डेबल iPhone की एंट्री से मचा तहलका, जाने कितने के मिलेंगे नए iPhones

Apple(Apple Event 2026) का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo है जो मैगा इवेंट में लॉन्च हो चुका है। इसके डिजाइन की अगर बात की जाए तो चौड़ी स्क्रीन और फोल्ड होने वाले डिस्प्ले के साथ तैयार की गई है। फोन में टाइटैनियम फ्रेम दिया गया है जबकि हिंज सिस्टम को मजबूत बनाया गया है। इसके साथ ही इसका स्क्रीन अनुपात Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा बताया गया है।

यहां पर एक जरूरी बात ये है कि iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।

iPhone 18 Pro सीरीज में नए फीचर्स

नई iPhone 18 Pro सीरीज की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री 12 सितंबर से शुरू होगी। नए iPhone मॉडल में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा Dynamic Island में भी बदलाव देखने को मिलेगा और फोन में नई 2nm चिप का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro Bionic चिप दी गई है। Apple ने इस बार सिर्फ फोन के हार्डवेयर में ही बदलाव नहीं किए हैं बल्कि सॉफ्टवेयर में भी कई अपग्रेड किए गए हैं। इससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और नया तजुर्बा मिलने की उम्मीद है।

AirPods 5 और Apple Watch भी पेश

इवेंट में AirPods 5 और नई Apple Watch सीरीज भी पेश की गई। AirPods 5 की शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है और इसमें ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही Apple ने iOS 27 को भी पेश किया है।

यह भी पढ़ें : विवादों में फिर घिरे आजम खान, हज कमेटी की जमीन बेचने के आरोप में FIR दर्ज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments