HomeBreaking Newsगुरुग्राम में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, रिटायर्ड फौजी ने...

गुरुग्राम में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, रिटायर्ड फौजी ने PG संचालक को मारी गोली

गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित आचार्यपुरी में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। घर में पीजी चलाने वाले 35 वर्षीय हेमंत कौशिक को मंगलवार शाम एक रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी। परिजनों के मुताबिक, आरोपी पैसे वापस मांगने पहुंचा था और हेमंत ने भुगतान के लिए 8 दिन का समय मांगा था। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमरजीत ग्रेवाल को बुधवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

कमरे में पहुंचते ही टेबल पर रख दी पिस्टल

घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हेमंत अपने घर की तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे और वहीं पीजी भी संचालित करते थे। हेमंत के दोस्त मेहरबान के अनुसार, अमरजीत घर पहुंचा और कमरे में आते ही अपनी पिस्टल टेबल पर रख दी। दोनों के बीच करीब दो मिनट तक पैसों को लेकर बातचीत हुई। मेहरबान के मुताबिक, हेमंत ने अमरजीत से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। आरोपी इस रकम पर 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहा था। हेमंत ने तत्काल भुगतान में असमर्थता जताते हुए 8 दिन का वक्त मांगा, लेकिन इसी दौरान अमरजीत ने उसके माथे में गोली मार दी। घटना के वक्त हेमंत की पत्नी, तीनों बच्चे और कॉमन फ्रेंड ललित भी वहां मौजूद थे। सामने आए वीडियो में गोली चलने के बाद पत्नी को चिल्लाते और बच्चों को रोते देखा जा सकता है।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

गोली लगने के बाद परिवार हेमंत को अस्पताल लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हेमंत के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी मां और छोटा भाई घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अमरजीत ग्रेवाल भिवानी के बामला गांव का रहने वाला है। वह 2025 में सेना से रिटायर हुआ था और इसके बाद पैसों के लेनदेन का काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद वह ऑटो से फरार होकर दिल्ली-बहादुरगढ़ की ओर चला गया और वहां छिपा था। बुधवार सुबह उसे दिल्ली से पकड़ा गया।

2021 से था पैसों का लेनदेन

ACP क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में हेमंत और अमरजीत के बीच वर्ष 2021 से करीब 6 से 6.5 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। हालांकि यह लेनदेन किस ब्याज दर पर हुआ और वारदात के समय वास्तव में कितनी रकम बकाया थी, इसकी जांच की जा रही है। ACP के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल आरोपी के नाम पर लाइसेंसी है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी में है, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके और पैसों के लेनदेन से जुड़े पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा सके।

Read More

Junior Asia Cup 2026: मैच या गोल की बारिश? भारतीय बेटियों ने 60 मिनट में दागे 19 गोल, पाकिस्तान को चखाया हार का सबसे कड़वा स्वाद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments