HomeBreaking Newsट्रिपल तलाक के बाद पति ने रखी हलाला की शर्त, पति हुआ...

ट्रिपल तलाक के बाद पति ने रखी हलाला की शर्त, पति हुआ गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में ट्रिपल तलाक से जुड़े मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि पति ने करीब चार महीने पहले उसे तीन तलाक दिया और बाद में दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की शर्त रखी। पीड़िता के मुताबिक, पति ने कहा कि उसे अपने बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही वह दोबारा पत्नी के रूप में स्वीकार करेगा। महिला की शादी करीब ढाई साल पहले बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर साहनी निवासी फरमान पुत्र जबर से हुई थी। शादी के बाद दोनों देहरादून आकर किराए के मकान में रहने लगे थे।

ससुराल पहुंची तो मारपीट का भी आरोप

पीड़िता के अनुसार, तीन तलाक दिए जाने के बाद वह मायके चली गई थी। वह अपना वैवाहिक जीवन बचाना चाहती थी, इसलिए 14 जुलाई को पति के गांव स्थित घर पहुंची और दोबारा साथ रखने की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह देहरादून लौटकर अपनी बहनों के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद पति भी देहरादून आया और माफी मांगते हुए दोबारा साथ रहने की बात कही। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसने हलाला की शर्त रखी। विरोध करने पर उस पर मानसिक दबाव बनाया गया।

BNS और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम में केस

परेशान महिला ने पटेलनगर पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। उसने पुलिस को मोबाइल संदेशों समेत अन्य सबूत भी सौंपे और उनकी जांच की मांग की। पुलिस ने फरमान और उसके परिजनों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 85 और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर अंकित कंडारी के मुताबिक, महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Read more

किस्त बकाया तो जिस्म से निचोड़ लिया खून! 12 हजार की फिरौती और 4 दिन तक टॉर्चर… रिकवरी एजेंटों ने मजदूर संग की दिल दहला देने वाली करतूत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments