Hormuz Attack: ओमान तट के पास मौजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हुए घातक मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने कड़ा एक्शन लिया है। इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली स्थित ईरानी मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत दूसरे राजनयिकों को तलब कर गंभीर चिंता जताई है और साफ जवाब मांगा है।
मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार को होर्मुज में ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहे यूएई के झंडे वाले दो तेल टैंकरों पर IRGC ने घातक मिसाइल हमला किया। इस हमले में चालक दल के एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि भारतीय नागरिकों समेत छह दूसरे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भारत सरकार ने ईरान के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
#WATCH | Delhi: Iranian diplomats including Deputy Chief of Mission (DCM) Mohammad Javad Hosseini, who were summoned by Ministry of External Affairs, over recent attack on merchant vessels in Hormuz, leave from MEA
An Indian sailor was killed, six others were wounded in Iranian… pic.twitter.com/BUTEFblCdO
— ANI (@ANI) July 14, 2026
विदेश मंत्रालय ने ईरानी मिशन से मांगा जवाब
घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरानी राजनयिकों को तलब किया। इस दौरान भारत ने ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों पर हुए हालिया हमले को लेकर ईरानी मिशन से जवाब मांगा है। भारत ने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर इस तरह की घटनाएं वैश्विक व्यापार और नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
बिना बयान दिए रवाना हुए ईरानी राजनयिक
विदेश मंत्रालय में हुई अहम बैठक के बाद उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी और दूसरे ईरानी राजनयिक बिना कोई बयान दिए वहां से रवाना हो गए। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया कदम
भारत सरकार ने यह कूटनीतिक कदम ऐसे समय में उठाया है जब खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। समुद्री मार्गों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर कई देशों में तनाव का माहौल है। ऐसे में कमर्शियल जहाजों पर हुआ यह हमला क्षेत्रीय स्थिरता के लिए नई चुनौती माना जा रहा है।
वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम है होर्मुज
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी जलमार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों ने भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और नाविकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।
Read More:

