HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस के सिपाही ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, डिलीवरी...

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, डिलीवरी ब्वॉय ने पहुंचाया अस्पताल

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके के ईस्ट विनोद नगर में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मेट्रो पिलर संख्या 90 के पास एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली जहां पर घायल महिला को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 34 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है जो ग्रेटर नोएडा की रहने वाली बताई जा रही हैं।

शुरुआती जांच में आरोप है कि प्रियंका का पति जो दिल्ली पुलिस(Delhi Police) में कॉन्स्टेबल हैं इस घटना के समय वह उन्हें स्कूटी से अस्पताल ले जा रहा था। दरअसल रविवार के दिन प्रियंका का जन्मदिन था और उसी दिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी जिस वजह से उनका पति मनीष उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहा था। लेकिन अचानक बीच रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसके बाद मनीष ने उन पर गोली चला दी थी। आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी मनीष मौके से चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

डिलीवरी ब्वॉय की मदद से अस्पताल पहुंची पीड़िता

घटना के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी प्रियंका को एक डिलीवरी ब्वॉय ने देखा। उसने स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें ऑटो के जरिए एलबीएस अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और फोरेंसिक सबूतों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

दहेज प्रताड़ना का भी आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2022 में शादी के बाद से ही प्रियंका को दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि नकदी और एसयूवी की मांग को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी और बाद में पारिवारिक समझौते के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : अब स्कूलों में लगेगी सेक्स एजुकेशन की क्लास, सामने आया केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments