Home Minister Amit Shah Demographic Change Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देश में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली में हाई लेवल बैठक करेंगे। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी शामिल होंगे। इस दौरान देश के राज्यों में आबादी के पैटर्न में हुए बदलाव और इसके कारणों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी।
राज्यों के जनसंख्या पैटर्न पर फोकस
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के बदलते स्वरूप का आकलन करना और इसके पीछे के कारणों पर मंथन करना है। साथ ही अवैध घुसपैठ से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा की जाएगी।
गृह मंत्रालय की कमेटी करेगी अध्ययन
बैठक के बाद गृह मंत्रालय की कमेटी देश के राज्यों का दौरा करके जमीनी स्थिति का अध्ययन करेगी। कमेटी अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या पैटर्न में आए बदलाव और उससे जुड़े तथ्यों का आकलन करेगी। अध्ययन पूरा होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट और सुझाव केंद्र सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
Read More:

