HomeBreaking Newsयुवाओं के हाथों में देश का भविष्य, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले...

युवाओं के हाथों में देश का भविष्य, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, युवाओं की भूमिका और शिक्षा में भारतीय मूल्यों के महत्व पर अपने विचार रखे। PM मोदी ने कहा कि युवाओं का विकास और उनकी भागीदारी उनके प्रयासों तथा नीतियों के केंद्र में है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि चिन्मय अमृत महोत्सव के आयोजन में युवाओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

ज्ञान और प्रकाश की खोज से जुड़ी है भारत की पहचान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति की बुनियाद उसके ज्ञान और बोध में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हजारों वर्षों से अपनी सांस्कृतिक चेतना के कारण कायम है। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत शब्द का अर्थ ही ज्ञान और प्रकाश की खोज में लगे रहने से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत की परंपराओं और विचारों में ऐसी शक्ति है, जो पीढ़ियों तक समाज का मार्गदर्शन करती है। इस ज्ञान को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना देश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए जरूरी है।

आजादी के 75 साल को प्रेरणा का अवसर बनाने की सोच

PM मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर को याद करते हुए कहा कि उनके मन में उस समय इस मौके को भारत के लिए प्रेरणा का मंच बनाने का विचार आया था। उनका उद्देश्य देश के उस स्वरूप को सामने लाना था, जो अमृत विचारों और जीवन मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ता है।उन्होंने चिन्मय अमृत महोत्सव जैसे आयोजनों को भारतीय विचारधारा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर बताया। ऐसे मंचों के जरिए देश की परंपराओं, आध्यात्मिक विचारों और जीवन दर्शन को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों पर जोर

प्रधानमंत्री ने चिन्मय मिशन के शैक्षणिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके 100 से अधिक शिक्षण संस्थान लाखों बच्चों के भविष्य को आकार दे रहे हैं। इन संस्थानों में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों से भी परिचित कराया जा रहा है। PM मोदी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को नए भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई है। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ मातृभाषा में पढ़ाई, आधुनिक विज्ञान और नई तकनीक को महत्व दिया गया है।

Read More

Bigg Boss 20: माही विज के छलके आंसू, एक्स हसबैंड जय भानुशाली इमोशनल होकर बोले- ‘हमारे बीच कभी पैसे नहीं आए’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments