HomeBreaking Newsदिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने भाजपा के जीत का मनाया जश्न,...

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने भाजपा के जीत का मनाया जश्न, कहा – PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को इस जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने कार्यालय में झालमूरी और रसगुल्ला खाकर इस जीत की खुशी जाहिर किया। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

‘PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने असम में लगातार तीसरी जीत और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सफलता को ऐतिहासिक बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है।

बंगाल में किया था सक्रिय प्रचार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर प्रचार भी किया था। उन्होंने खड़गपुर, दुर्गापुर और कोलकाता सहित कई क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो किए। उन्होंने अपने भाषणों में उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में लंबे समय से डर और दबाव की राजनीति चल रही है।

महिलाओं की सुरक्षा और बदलाव पर जोर

चुनावी सभाओं के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और खासकर महिलाएं सुरक्षित माहौल की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि इस बार लोग ‘कमल’ के निशान को चुनकर नई सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

Read More

पश्चिम बंगाल में CM योगी के प्रचार का जादू, बीजेपी की सुनामी, TMC का सूपड़ा साफ!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments