HomeBreaking Newsराहुल गांधी संग शादी की अफवाह पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा,...

राहुल गांधी संग शादी की अफवाह पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, बोली – ‘शर्म आनी चाहिए’

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में एक मीम पेज ने उनके नाम से राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और पूरी तरह झूठा पोस्ट शेयर कर दिया। इस पर कंगना ने न सिर्फ उस दावे को खारिज किया, बल्कि राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी ओछी हरकतों को वह नजरअंदाज नहीं करेंगी।

कंगना का तीखा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इन दिनों राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एक मीम पेज ने कंगना के नाम से फर्जी बयान वायरल कर दिया। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि कंगना ने कहा है, “अगर राहुल गांधी भाजपा में आते हैं तो मैं उनसे शादी कर लूंगी।”

जैसे ही यह पोस्ट कंगना की नजर में आई, उन्होंने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बेहद घटिया और मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की गरिमा को बार-बार ठेस पहुंचाई जाती है। कंगना ने ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपनी इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में CM योगी के प्रचार का जादू, बीजेपी की सुनामी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments