HomeBreaking NewsEx-मुस्लिम यूट्यूबर पर हमले में CM योगी का एक्शन, 48 घंटे के...

Ex-मुस्लिम यूट्यूबर पर हमले में CM योगी का एक्शन, 48 घंटे के भीतर दो आरोपी ढेर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने यूट्यूबर सलीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सगे भाई थे और पिछले 48 घंटों के भीतर अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर हो गए।

मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आरोपी

पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम पर हमला हुआ था। इस हमले के मुख्य आरोपी जीशान और गुलफाम थे, जो अमरोहा के रहने वाले और पेशे से बढ़ई थे। पहले आरोपी जीशान को पुलिस ने 1 मार्च को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं दूसरा आरोपी गुलफाम 3 मार्च को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए नकाबपोश हमलावर उनके ऑफिस में घुस गए और उन पर चाकू से कई वार किए। हमलावरों ने सलीम का गला रेतने की भी कोशिश की। इसके बाद हमलावर उन्हें गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। परिजनों ने सलीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सलीम के शरीर पर कुल 14 घाव हैं और उनका इलाज जारी है।

CM योगी ने दी प्रतिक्रिया

घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंक और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

दोनों आरोपियों पर था एक-एक लाख रुपये का इनाम

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि हमले के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई थी और उनकी गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि दूसरा आरोपी खोड़ा इलाके में देखा गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

Read More

गुरदासपुर एनकाउंटर केस में मृतक की मां पहुंची कोर्ट, CBI या रिटायर जज से जांच करने की उठाई मांग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments