HomeBreaking Newsईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश...

ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के छठे दिन भारत ने पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर आधिकारिक शोक व्यक्त किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचे और वहां कंडोलेंस बुक में हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि अर्पित की। खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में हुई थी। हालांकि ईरान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अगले दिन की थी। उनके निधन के बाद कई देशों की ओर से संवेदना संदेश भेजे जा रहे हैं।

श्रीलंका के पास डुबोया ईरानी युद्धपोत

इस बीच युद्ध के मोर्चे पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने बुधवार को ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास निशाना बनाकर डुबो दिया। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार हादसे के बाद अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 32 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

भारत से लौटते वक्त हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक यह ईरानी जहाज हाल ही में भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और MILAN-2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था। यह जहाज 25 फरवरी को भारत से रवाना हुआ था। हमले के समय यह जहाज श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (लगभग 75 किलोमीटर) दूर समुद्र में मौजूद था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो से इस युद्धपोत को निशाना बनाया गया। माना जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब अमेरिकी पनडुब्बी से टॉरपीडो दागकर किसी युद्धपोत को डुबोया गया है।

Read More

Ex-मुस्लिम यूट्यूबर पर हमले में CM योगी का एक्शन, 48 घंटे के भीतर दो आरोपी ढेर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments