HomeBreaking NewsCM योगी ने फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास,...

CM योगी ने फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा – सपा के एजेंडे में गुंडागर्दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया।

‘सपा के एजेंडे में विकास नहीं’ – CM योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति समाज को बांटने, सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने तक सीमित रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में बाधा डालना और त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ना भी विपक्ष की राजनीति का हिस्सा रहा है।

‘भाजपा दे रही वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट

CM योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति अलग थी, लेकिन अब डबल इंजन सरकार के तहत हर जिले में विकास की नई पहचान बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाएं लागू कर रही है, जबकि पहले हर जिले में एक माफिया का दबदबा होता था। उन्होंने कहा कि पहले चिन्हित माफिया गरीबों की जमीनों और संपत्तियों पर कब्जा करते थे, लेकिन अब प्रदेश माफिया, गुंडागर्दी और उपद्रव से मुक्त हो चुका है।

त्योहारों और धार्मिक आयोजनों का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान धार्मिक आयोजनों और त्योहारों को लेकर प्रतिबंध और बाधाएं देखने को मिलती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी पर्व और यात्राओं के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित कर रही है।

गरीबों के लिए योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं, लगभग 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों के पास शौचालय, आवास, बिजली और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं, लेकिन अब सरकार इन योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम कर रही है।

Read More

कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के PM का पद छोड़ने का किया ऐलान, 10 साल में छठे प्रधानमंत्री ने छोड़ी कुर्सी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments